प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था लेखिका संघ बरेली के तत्वावधान में ग्रीन पार्क कॉलोनी में कवियित्री भाग्यश्री के संयोजन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया

प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था लेखिका संघ बरेली के तत्वावधान में ग्रीन पार्क कॉलोनी में कवियित्री भाग्यश्री के संयोजन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया
देश की उपासना ब्यूरो

बरेली :दिनांक 28 फरवरी को नगर की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था लेखिका संघ बरेली के तत्वावधान में ग्रीन पार्क कॉलोनी में कवियित्री भाग्यश्री के संयोजन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्था की संरक्षक श्रीमती निर्मला सिँह ने की तथा मुख्य अथिति राजेश गौड़ रहे।
अविनाश अग्रवाल द्वारा माँ वाणी की वंदना से कार्यक्रम भक्तिमय हो गया।
संरक्षक निर्मला सिँह ने अपनी पंक्तियाँ पढ़ते हुए कहा कि,,,
मौसम सी बदलती दुनियाँ में इंसान के रूप बदलते हैँ। जीवन का सफर तो लम्बा है हम धूप छाँव से चलते है। जिसपर सभी ने तालियाँ बजायीं। गीतकार कमल सक्सेना ने अपनी ग़ज़ल पढ़ते हुए कहा कि,,
जाने क्यों पाँव लड़खड़ाये हैँ।
बाद मुद्दत वो याद आये हैँ।
आज फिर सुनके दोस्तों की ग़ज़ल
अपने भी अश्क़ निकल आयें है। जिस पर भरपूर तालियां बजीं।
हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष ने कहा कि,,
उन्हें तो लूटते फिरने की इतनी सख़्त आदत है, सिकंदर बुद्ध की आदर्श वाणी को नहीं सुनते।. जिसे सभी ने सराहा। संस्था अध्यक्ष दीप्ती पांडे नूतन ने अपनी कविता इस तरह से पढ़ी,,,
हम परशुराम के वंशज है रिश्तों की तिज़ारत नहीं करते।
होंगी दौलत तुम पर तो क्या करें, हम वो हैँ जो दिखावे की मोहब्बत नहीं करते। पढ़कर वाहवाही लूटी।
राजेश गौड़ ने बेटियों पर कविता इस तरह से पढ़ी,,,
बेटियां जिसके घर जायेंगी उसकी होकर ही रह जाएँगी।
बेटी नदिया की धारा सी है कह गयी लौटकर आउंगी। जो सभी की आँख नम कर गयी।
भाग्य श्री ने अपनी आध्यात्मिक कविता पढ़ते हुए कहा कि,,,
और जहां प्रेम है वहीं परिवर्तन है, वह परिवर्तन रूहानी है, अलौकिक है, क्योंकि उसमें स्वयं ईश्वर का वास है।
मीरा प्रियदर्शनी ने होली पर. पढ़ते. हुए कहा कि,,, फागुन गाये प्रेम का गीत, रंगों से भर दे हर एक प्रीत. मन का आँगन फूलों सा खिले,
हर चेहरे पर हंसी फिर मिले।
काव्य गोष्ठी में कमल सक्सेना, राजेश गौड़, हिमांशु श्रोत्रिय निष्पक्ष, अनुराग त्यागी, अविनाश अग्रवाल, संस्था की संरक्षक श्रीमती निर्मला सिँह,संस्था अध्यक्ष दीप्ती पांडे नूतन,चित्रा जौहरी, मीरा प्रियदार्शनी, मीना अग्रवाल व भाग्य श्री ने मनमोहक रचनाएं पढ़कर मंत्र मुग्ध कर दिया। गोष्ठी का सफल संचालन दीप्ती पांडे ने किया। अंत में श्रीमती भाग्य श्री ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
🌎 कमल सक्सेना कवि गीतकार बरेली 🌎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *