प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या धाम में नौ दिनों तक चलने वाले महायज्ञ में आठ हजार से अधिक कर्मी तैनात

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या धाम में नौ दिनों तक चलने वाले महायज्ञ में आठ हजार से अधिक कर्मी तैनात

11 ब्लाकों के बीस हजार कार्मिकों के साथ ही राजपत्रित अधिकारी बनाए गए हैं नोडल

(राजेश श्रीवास्तव/डॉ अजय तिवारी)
अयोध्या।प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अयोध्या धाम में वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। जिसको लेकर 14 से 22 जनवरी तक चलने वाले नौ दिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों को जिला प्रशासन ने कर्मियों की पूरी फौज उतार दी है।11 ब्लाकों के बीस इसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिये बीस हजार कार्मिकों के साथ ही राजपत्रित अधिकारी नोडल के रुप में तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्तर पर मानीटरिंग की जा रही है। इसके साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुंदरता की पृष्ठभूमि पर तैयारी की जा रही है। एक ओर जहां 14 जनवरी से शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान के तहत 3800 पुराने और 1500 नए स्वच्छता दूत लगाए गए हैं वहीं सांस्कृतिक और पर्यटन विभाग के आठ हजार से अधिक कर्मी भी मैदान में उतारे गए हैं। टेंट सिटी में दस बेड के प्राथमिक अस्पताल और मुख्य मार्गों पर लगातार स्वच्छता अभियान चल रहा है। शहर में खुली नालियां और यूटिलिटी डक्ट की सफाई में कई जा रही है। अयोध्या कैंट व अयोध्या धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के अभियान की कमान नगर निगम ने संभाल रखी है। जगह-जगह डस्टबिन और कपड़े के थैलों का वितरण किया जा रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा नया घाट पर 1.37 किमी तक नदी पर बैरियर भी लगाया गया है।पचास से अधिक स्थानों पर पेयजल के लिए वाटर कूलर स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा न्याय पंचायत स्तर पर तैयारियां की गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *