प्राण प्रतिष्ठा को लेकर डीजी फायर ने टेंट सिटी सहित अन्य स्थलों का किया निरीक्षण
समीक्षा बैठक में सावधानी बरतने के दिये निर्देश
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शासन प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस कार्यक्रम को लेकर आये दिन लखनऊ से किसी न किसी अधिकारियों का आवाजाही बना हुआ है।इसी कड़ी में शुक्रवार को महानिदेशक फायर अविनाश चंद्र कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया उस दौरान उन्होंने अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए तैयारियों संबंधित समीक्षा बैठक किया। बताते चलें कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।इसी को लेकर महानिदेशक अग्निशमन अविनाश चंद्र ने टेंट सिटी नेपाली बाबा निकट बालू घाट तथा टेंट सिटी अमृत महोत्सव स्थल बड़ी छावनी की अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने अयोध्या धाम के समस्त टेंट सिटी व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर वहां पर मौजूद सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी राज करन नय्यर, सीएफओ एमपी सिंह ,अग्निशमन अधिकारी गिरीश कुमार दूबे, नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय, राजमंगल सिंह, नितेश शुक्ला, दीपक कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मी थे।

