प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सरयू तट के सहस्रधारा आरती घाट पर मनाया गया दीपोत्सव

*प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सरयू तट के सहस्रधारा आरती घाट पर मनाया गया दीपोत्सव*

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर अयोध्याधाम में हर्ष का माहौल है। चारों तरफ लोग अपने-अपने तरीके से उत्सव मनाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में श्रीकृष्ण सेवा संस्थान बीकानेर, राजस्थान द्वारा सरयू तट के सहस्रधारा आरती घाट पर मंगलवार सायंकाल सवा लाख दीप दीपोत्सव मनाया गया। उसके बाद संस्था के लोगों व श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। फिर भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। नामचीन कलाकारों ने अनेकानेक भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरयू आरती में सम्मिलित होकर सभी ने अपना जीवन धन्य बनाया। अंत में श्रद्धालु, भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी संत राजकुमार दास महाराज, श्रीआंजनेय सेवा संस्थान अध्यक्ष व रामकचेहरी महंत शशिकांत दास, पत्थर मंदिर महंत मनीष के सानिध्य में मना। इस अवसर पर श्रीकृष्ण सेवा संस्थान बीकानेर, राजस्थान के अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष बाद 22 जनवरी को श्रीरामलला अपने भव्य, दिव्य, नव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। जो हम सबके लिए खुशी और गर्व का विषय है। इससे हम सब बहुत ही उत्साहित है। हमारे आराध्य रामलला दिव्य भवन में विराजमान हो रहे हैं। इससे हम लोगों की खुशी और अधिक दुगनी हो गई है। इस खुशी में बीकानेर द्वारा पावन सरयू तट के सहस्रधारा आरती घाट हम सबने सवा लाख दीप जलाकर दीवाली मनाया है। साथ ही साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं धार्मिक भजन का कार्यक्रम किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस कार्यक्रम में डॉ. एलके कपिल, भैरूलाल मौसूण, विजय सिंह कड़ेल, ओमप्रकाश, संजय लावट, चंद्रसिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह शेखावत, कमल गहलोत, दिनेश कुमार, सुखदेव बूटण, जयकिशन मौसूण, केके मराठा, सचिन मराठा, मघाराम कुम्हार, हरखचंद्र भाटी, पवनकुमार कुम्हार, मघाराम प्रजापत आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *