अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने की शिकायत एसडीएम से की गई है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सहनी के ग्राम प्रधान मूरत देवी व ग्राम सभा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम गोपाल ने उपजिलाधिकारी रूदौली विपिन कुमार सिंह को प्राथमिक विद्यालय साहनी के परिसर की भूमि पर ग्रामीणों द्दारा अवैध रूप से कब्जा करके निर्माण कर लिए जाने का शिकायती पत्र देकर विद्यालय की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को हटवाए जाने की मांग की है।ग्राम प्रधान व प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष राम गोपाल ने बताया कि ग्राम सभा सहनी के प्राथमिक विद्यालय का एक अतिरिक्त कक्ष मूल भवन से दूर विद्यालय परिसर की भूमि पर बना हुआ है और ग्रामीणों द्वारा प्राधमिक विद्यालय परिसर की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया है।जिस कारण विद्यालय प्रबंधन उस अतिरिक्त कक्ष का उपयोग नहीं कर पा रहा है।बताया कि विद्यालय में छात्रों की संख्या बढ़ जाने के कारण और कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन में कक्षा संचालन हेतु उस अतिरिक्त कक्ष की अति आवश्यकता को देखते ग्राम प्रधान व प्रबन्ध समिति अध्यक्ष ने एसडीएम से विद्यालय परिसर की भूमि पर किये गए अवैध निर्माण कार्य को शीघ्र हटवाए जाने व विद्यालय की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

