प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा शताब्दी के पूर्ण महाकुंभ 2025 के उपलक्ष्य में 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या में दूसरे शाही स्नान पर सार्वजनिक अवकाश हेतु लिखा गया पत्र
लखनऊ ब्यूरो चीफ दैनिक देश की उपासना
माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिख कर अवगत कराया गया है कि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ है और यह करोड़ों सनातनियों की आस्था का प्रतीक है। महाकुंभ सिर्फ एक मेला नहीं है बल्कि हिंदू संस्कृति, आस्था और परंपरा का संगम है। इस बार का कुंभ कई मायनों में
खास है। हर 12 साल में महाकुंभ
का आयोजन होता है, लेकिन जब 144 साल बाद पूर्ण महाकुंभ होता है, तो उसकी महत्व और भी बढ़ जाता है। इस साल 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ त्रिवेणी तट प्रयागराज में चल रहा है और यह महाकुंभ बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह 144 साल बाद पूर्ण महाकुंभ के रूप में मनाया जा रहा है। 29 जनवरी 2025 को द्वितीय शाही स्नान मौनी अमावस्या के दिन है।
संगठन आपसे विनम्र निवेदन करता है कि शताब्दी के पूर्ण महाकुंभ के उपलक्ष्य में 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के दूसरे शाही स्नान के उपलक्ष्य में प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश करने की कृपा करें। जिससे प्रदेश के सनातनी द्वितीय शाही स्नान के लाभ से वंचित न रह जाएं।

