फरहान खान बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री 
समर्थको में खुशी की लहर
रिपोर्ट नीतीश जायसवाल आजमगढ़
ईमादारी के साथ करूंगा पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वाहन फरहान खान जिला महामंत्री
आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा के देवारा आराजी मलहपुर के निवासी फरहान खान को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इस्माईल फारुकी ने शुक्रवार को आजमगढ़ जिला महामंत्री नियुक्त किया। यह खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई व मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। जिला महामंत्री से पहले भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं फरहान खान ने कहा कि पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री का जिम्मा दिया है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाउंगा।
संगठन और मजबूत होगा। पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतने का मौका दिया है।
विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी और फिर प्रदेश मे हमारी सरकार बनेगी। जिला महामंत्री बनने पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक इस्माईल फारुकी ,क्षेत्रीय महामंत्री नायाब आज़मी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वक़ार आज़मी, जिला महामंत्री मो आदिल, जिला उपाध्यक्ष अकरम आज़मी युवा मोर्चा जिला मंत्री शिवम मिश्रा महावीर सिंह तारिक खान प्रेम पांडे जेवी खान सहित अन्य लोग रहे

