फरियादी आयें दलाल जायें की तर्ज पर होगा काम- सुनील सिंह

फरियादी आयें दलाल जायें की तर्ज पर होगा काम- सुनील सिंह

रिपोर्टर-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-(हरदोई) फरियादी आइये और दलाल जाइये की तर्ज पर काम किया जायेगा।पाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में फरियादी 24 घंटे कभी भी आकर अपनी समस्या बता सकता है उन्होंने अपने पुलिस स्टॉफ को भी हिदायत दे दी है कि वह किसी दलाल या शरारती किस्म के व्यक्ति को थाने पर बेवजह न बैठाएं। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने वाहन चालकों को कड़ी चेतवानी दी है कि यदि कोई भी वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करता है तो उसके वाहन को तुरंत सीज कर दिया जायेगा। अपराधी, अपराध करके बच नहीं सकता।अपराधी को उसके किए की सजा जरूर मिलेगी। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर क्षेत्र में ऑपरेशन शिकंजा के तहत अपराधियों की धड़पकड़ भी लगातार की जा रही है। क्षेत्र में अपराधियों को अपराध करने की छूट नहीं दी जा सकती जो भी अपराध करेगा उसको जेल की सलाखों के पीछे भेजा जायेगा। कप्तान के कुशल निर्देशन में शासन की मंशानुरूप कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अपराधियों को चेतवानी देते हुए कहा कि यदि अपराधियों ने अपराध करने की चेष्टा भी की तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।इंस्पेक्टर सिंह ने कहा कि पुलिस गश्त पर् लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनता की सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है और ईमानदारी के साथ निभाना भी है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने कहा है कि मेरा एक ही लक्ष्य है कि फरियादियों की फरियाद प्राथमिकता से सुनी जाये और उसका निस्तारण भी ससमय किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *