फायर सर्विस चालक हृदयनाथ विश्वकर्मा व अन्य कर्मियों ने बारिश के चलते कई मकानों मे फंसे लोगो को निकाल कर किया सराहनीय कार्य

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)जिले में जहां एक और जिला अधिकारी अनुज कुमार झा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे इस समय अनवरत 3 दिनों से हो रही बारिश के चलते स्वयं आज सुबह से ही जिले में निरीक्षण करते हुए दिखाई दिए इस दौरान जहां एक और यह दोनों अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ क्षेत्र में निकल कर बारिश से परेशान लोगों की सहायता करते दिखे और जलभराव की समस्या को दूर करते दिखे वहीं अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मी मुख्य अग्निशमन अधिकारी अयोध्या राज किशोर राय व अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में निकल कर भारी बारिश के चलते मकानों के अंदर दबे लोगों को निकालने का सराहनीय कार्य किया हमारे संवाददाता सरवन कुमार के मुताबिक आज शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे फायर सर्विस को सूचना मिली कि उस अरूर रायबरेली रोड पर एक मकान के बेसमेंट में एक युवक फंसा है इस सूचना के मिलते ही फायर सर्विस यूनिट ने तुरंत घटनास्थल पर तत्काल पहुंचा।जहाँ देखा कि नीरज कुमार सिंह निवासी उसरू रायबरेली रोड के मकान के बेसमेंट में विजेंद्र मिस्त्री उम्र लगभग 45 वर्ष बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण फंस गया था जिसका खुद से बाहर निकल पाना असंभव हो गया था जिसके चलते हायर सर्विस यूनिट के कर्मियों ने रस्सी के सहारे गहरे पानी में उतर कर दीवार को तोड़कर रास्ता बनाने का सराहनीय कार्य किया और उसी रास्ते से फंसे व्यक्ति को सकुशल जीवित निकाला।वहीं दूसरी अन्य घटना में शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे फायर स्टेशन को सूचना मिली कि कोतवाली नगर क्षेत्र के जमुनिया बाग चौक में एक मकान गिर गया है।जिसमें एक महिला व पोती फंसी हुई हैं।इसकी सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि भारी बारिश व जलभराव के कारण एक मकान गिर गया है।जिसमें एक वृद्ध महिला विमला पांडे उम्र लगभग 90 वर्ष व उनकी पोती उम्र लगभग 16 वर्ष उस मकान के अंदर फंसी थी।जिसे तत्काल फायर सर्विस यूनिट द्वारा दीवाल व दरवाजा तोड़कर चालक हृदय नाथ विश्वकर्मा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुये व अपनी जान पर खेलकर उसे निकाला। वहीं इसी कड़ी में अन्य कर्मियों ने जर्जर मकान में घुसकर उक्त महिला व लड़की को बचाया।इस सराहनीय कार्य करने वालों में चालक हृदयनाथ विश्वकर्मा चालक मुन्ना लाल यादव फायरमैन कृष्ण मुरारी फायरमैन पवन कुमार शामिल रहे।वही इस समाचार को जिसने भी जहां एक और सुना उसने फायर सर्विस यूनिट में शामिल कर्मियों की भूरी भूरी प्रशंसा की वही पुलिस अधिकारियों ने भी इन लोगों की जमकर तारीफ भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *