फ्लिपकार्ट और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने कार्यशाला का आयोजन किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के बदायूं में कार्यशाला का आयोजन किया। ग्रामीण महिला उद्यमियों, कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों को भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल इकोनॉमी का हिस्सा बनाते हुए सशक्त करने के लक्ष्य के साथ इस सत्र को आयोजित किया गया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस का सुगमता से प्रयोग करने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपने कारोबार के विस्तार को सक्षम बनाने के लिए जरूरी जानकारियों एवं टूल्स से लैस किया गया। आयोजन के दौरान भारत सरकार के माननीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और सामाजिक न्याय मंत्री बी. एल. वर्मा तथा फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार उपस्थित रहे।
फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेटर अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, ‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के साथ हमारा गठजोड़ डिजिटल समावेश को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर उद्यमिता को सक्षम बनाने की फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें बदायूं, उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिला उद्यमियों का समर्थन करने का गर्व है, जिनकी रचनात्मकता और लगन ने प्रगति का उदाहरण प्रस्तुत किया है। लक्षित तरीके से क्षमता निर्माण करते हुए, ऑनबोर्डिंग सपोर्ट प्रदान करते हुए और इंटरैक्टिव एंगेजमेंट के माध्यम से यह पहल स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों एवं महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को डिजिटल कॉमर्स की ताकत का लाभ उठाने में सक्षम बना रही है। फ्लिपकार्ट समर्थ और डीएवाई-एनआरएलएम (दीनदयाल अन्त्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से हम न केवल वंचित समुदायों को बेहतर आजीविका कमाने में सक्षम बना रहे हैं, बल्कि पूरे भारत में सतत विकास एवं समावेश को बढ़ावा देते हुए बाजार तक उनकी पहुंच भी बढ़ा रहे हैं।’
कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमिता के लिए स्थानीय लोगों की क्षमता को मजबूती प्रदान करना था। फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस ऑफरिंग्स के बारे में जानकारी प्रदान करने पर फोकस करते हुए इस ओरिएंटेशन वर्कशॉप को इस तरह से डिजाइन किया गया था, जिससे ग्रामीण महिला उद्यमियों, कारीगरों और एसएचजी को राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने और अपने कारोबार को विस्तार देने के लिए जरूरी जानकारियों एवं टूल्स से लैस किया जा सके। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के साथ साझेदारी में बदायूं, उत्तर प्रदेश में आयोजित इस कार्यशाला में करीब 500 ग्रामीण महिला उद्यमियों, कारीगरों एवं एसएचजी ने हिस्सा लिया।
पूरे भारत में वंचित समुदायों को सशक्त बनाने में फ्लिपकार्ट समर्थ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2019 में लॉन्च की गई फ्लिपकार्ट समर्थ पहल एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई, कारीगरों एवं वंचित समुदायों को समावेशी और राष्ट्रव्यापी डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करते हुए ई-कॉमर्स के माध्यम से विकास के नए अवसर सृजित करना है। इससे वे बेहतर आजीविका कमाने में सक्षम होंगे। इस कार्यक्रम ने राज्यों एवं केंद्र के मंत्रालयों, सरकारी विभागों और देश की अन्य इकाइयों के साथ रणनीतिक गठजोड़ के माध्यम से उल्लेखनीय विकास दर्ज किया है।

