बंधे पर झाड़ी साफ करते समय दलित युवक को कुल्हाड़ी से मारा

धनघटा ।। थाना क्षेत्र के बड़गो निवासी अमित कुमार पुत्र रामप्रासाद रविवार करीब 4 बजे अपने दरवाजे के सामने बंधे पर कीड़े मकोडे से बचने के लिए साफ कर रहै थे कि तभी बगल मनीष निषाद पुत्र भिखारी निषाद उम्र 27 वर्ष
बृजेश निषाद पुत्र भिखारी निषाद 25 पिंकी निषाद पुत्री भिखारी निषाद अपनी निजी जमीन बताकर मना करने लगे जब कि जमीन सरकारी बंधा है इसी बात को लेकर तीनो लोग अमित कुमार को लात घुसो से मारने लगे इसी बीच वही रखी कुल्हाडी से मनीष निषाद ने जोर जोर से अमित के सिर पर वार कर दिया जिससे अमित लहूलुहान हो गया लहूलुहान देख लोग छोड़कर फरार हो गए परिजनों के द्वारा उसे तत्काल हैं सर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गम्भीर है । धनघटा थाने पर तहरीर दी गई है अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *