आर एल पाण्डेय
लखनऊ। बलरामपुर जिला पंचायत सभागार में तुलसी महोत्सव जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर मानस संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें प्रबुद्ध नागरिकों एवं सन्त विद्वतजनों ने महाकवि तुलसी के जीवन गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला।सनातन धर्म परिषद एवं तुलसी जन्मभूमि न्यास के संयोजन में आयोजित तुलसी महोत्सव के मुख्य अतिथि डॉक्टर स्वामी भगवदाचार्य जी महाराज ने गोंडा के परसपुर क्षेत्र में गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि ग्राम राजापुर सूकरखेत के विकास की पुरजोर माँग किया । केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा मार्ग टू लेन निर्माण कार्य की सबने सराहना किया। अयोध्या की तर्ज पर ग्राम राजापुर स्थित तुलसी जन्मभूमि मन्दिर का भी भव्य निर्माण हो ।तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में सनातन धर्म परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर स्वामी भगवदाचार्य जी महाराज ने तुलसी जन्मस्थली के पर्यटन दृष्टिगत विकास का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि तुलसी जन्मस्थली पर महाकवि तुलसीदास की आदमकद प्रतिमा का जनमानस के मंशानुरूप प्रस्तावित हुआ है। इसके लिये कार्य प्रगति पर करने की योजना निश्चित की जाएगी। इस कार्य के विस्तार के लिये युवाओं की टीम गठित कर गाँव गांव में व्यापक प्रचार प्रसार के साथ जल्द ही प्रारंभ होगा।

