बसंतोत्सव” (नई उमंग,नई शुरुआत और नए अवसर )

“बसंतोत्सव” (नई उमंग,नई शुरुआत और नए अवसर )

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। बसंत के शुभ अवसर पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार से की गई। विद्यालय के चैयरमैन श्री महेश अग्रवाल,प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक ने उपप्रधानाचार्या श्रीमती शिल्पी जैन सहित समस्त विद्यालय परिवार के साथ मां सरस्वती का वंदन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयपुरिया कॉरपोरेट ऑफिस की ए .जी.एम श्रीमती तूलिका चरण ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।प्रीनर्सरी से कक्षा ग्यारह तक के छात्रों के लिए “जोश जयपुरिया स्कॉलरशिप हंट “,आर्ट कंपीटीशन और यूरेका एक्सपो का आयोजन किया गया। सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय पर आधारित यूरेका एक्सपो में छात्रों ने प्रोजेक्ट बनाए और लोगों को विषय से संबंधित जानकारी भी प्रदान की। चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल और मुख्य अतिथि श्रीमती तूलिका चरण ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की । आपकी फरमाइश , चटपटे लज़ीज़ व्यंजन के स्टॉल लोगों के आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे।जोश स्कॉलरशिप में उत्तीर्ण हुए छात्रों को विशेष सम्मान से नवाजा गया। शामिल हुए अतिथियों, अभिभावकों एवम छात्रों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया । अन्त में सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट करते हुए प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक ने आयोजन के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *