बसंत पंचमी ,सरस्वती पूजा के अवसर पर भूतनाथ मार्केट में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन
इस अवसर पर बंगाली समाज द्वारा मां सरस्वती का प्रसाद, खिचड़ी का भी वितरण किया जाएगा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। “भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल” एवं बंगाली समाज की प्रमुख संस्था “बंधु महल” तथा जैन समाज की प्रमुख संस्था “जैन मिलन साकेत” के संयुक्त तत्वावधान में बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा के अवसर बुधवार को भूतनाथ मार्केट में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया है। भूतनाथ आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा सुबह 9:30 बजे किया जाएगा तथा इस अवसर पर अनेक व्यापारी एवं बंधु महल के पदाधिकारी तथा जैन मिलन साकेत के पदाधिकारी रक्तदान करेंगे कमल अग्रवाल ने बताया इस अवसर पर बंगाली समाज के पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती का प्रसाद खिचड़ी का भी वितरण किया जाएगा
तथा यह कैम्प सुबह 9:30 बजे से अपरहाँन 3:00 बजे तक चलेगा।

