निकाय चुनाव मे विजय 
के लिए बसपा का दौरा अभी से चालू
जीयनपुर मे हुआ बसपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
बसपा के कद्दावर नेता नेहाल मेंहदी अपने समर्थको के संग जीयनपुर चौक पर फूल मलाओ से किये बसपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
रिपोर्ट नीतीश जायसवाल सगड़ी
निकाय चुनाव को अपने पाले में करने के लिए बसपा ने भी कमर कस लिया है प्रदेश अध्यक्ष का दौरा हर जिले में हो रहा है इसी क्रम में आज जीयनपुर चौराहे पर बसपा के क्षेत्रिय नेता व कार्यकर्ताओं नें अपने प्रदेश अध्यक्ष का जीयनपुर बाजार में मुख्य चौराहे पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया जिसमें बसपा से भावी चेयरमैन प्रत्याशी जीयनपुर समाजसेवी नेहाल मेहदी, भावी चेयरमैन प्रत्याशी अज़मतगढ़ अजय साहनी बसपा नेता धनई पटेल, महाप्रधान रामबृक्ष गौतम, रमेश कुमार, शहंशाह खान, शाहआलम पप्पू मास्टर, जावेद अहमद, व सौकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चौराहे पर अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की बसपा पूरी तैयारी और पूरी ताकत के साथ आने वाले सभी चुनाव में खड़ी होगी और जीतेगी।

