बसपा प्रत्याशी सुनील पाठक के समर्थन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने चुनावी जनसभा की

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।
जनसभा करने पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बयान में बताया कि तीन चरण का मतदान हो चुका है।आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है। सतीश चंद्र मिश्रा का दावा है कि प्रदेश में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।जो लोग बहुजन समाज पार्टी को कम आंक रहे हैं उनको बहुत बड़ा झटका लगने वाला है।तीन चरणों की चुनाव के बाद बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में एकतरफा मतदान हो रहा है। पूरा प्रदेश प्रदेश में कानून का राज स्थापित करवाना चाह रहा है। किसान का हक उसको मिले, महिलाएं सुरक्षित हो, बेरोजगारों को रोजगार मिले। एक बार फिर प्रदेश की जनता पांचवी बार मायावती को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। अयोध्या में जितनी भी सीटें हैं सब बसपा को मिलने जा रही है। भाजपा ने अयोध्या को बहुत धोखा दिया है। राम के नाम पर वोट मांगने का काम किया है इसके अलावा कुछ नहीं किया। अयोध्या के लोग भी यह जान ले उनके साथ धोखा हुआ है और वह भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएं और बीकापुर विधानसभा में प्रत्याशी सुनील पाठक के पक्ष में जनसभा करते हुए उन्हें जिताने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *