बाढ़ पीड़ितों को लेकर जिला प्रशासन उदासीन : विधायक

*1500 बाढ़पीड़ितों में बांटी राहत
क्राइम ब्यूरो राजेश दीक्षित
गोरखपुर।,गोरखपुर:चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनयशंकर तिवारी ने कहा है कि एक ओर जहां बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोग पानी निकलने के बाद महामारी फैलने की आशंका से भयभीत हैं वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन क्षेत्र में कीटनाशी दवा का छिड़काव कराने एवं पानी को शुद्ध करने की व्यवस्था कराने में अक्षम साबित हो रहा है। बाढ़ का पानी निकलने के बाद सड़ांध एवं मच्छर के प्रकोप के कारण बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोग डायरिया एवं बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। लोगों के उपचार के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
क्षेत्रीय विधायक विनयशंकर तिवारी शनिवार को बड़हलगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बैरियाखास,केवाटान टोला,राजी बैरिया,टांडी,वनपीपर,दुबली का टोला,मुंडेरा आदि गांवों के लगभग डेढ़ हजार बाढ़ पीड़ितों के मध्य राहत सामग्री वितरित करते हुए यह विचार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र की अधिकांश सड़कों का कटाव हो चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराने, जमीन मालिक सहित बटाईदार को भी फसल क्षतिपूर्ति देने की व्यवस्था करने की मांग की।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि बसंत पासवान,रमाशंकर सोनकर, भुवनेश्वर चतुर्वेदी,मंटू सिंह प्रधान,अमरनाथ तिवारी,रत्नेश मिश्र लल्लन तिवारी, आशीष तिवारी, प्रदीप दुबे,अमीर यादव, सोनू तिवारी ,आलोक तिवारी , प्रहलाद तिवारी,विमलेश त्रिपाठी , हरिकेश तिवारी, राहुल तिवारी, दयाशंकर तिवारी,रविन्द्र सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *