बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद के लिये तैयार: विधायक संत प्रसाद

बाढ़ प्रभावित जमौली गांव पहुंचे खजनी विधायक संत प्रसाद,बाढ़ पीड़ितों मे बांटी राहत सामग्री

 

डीकेयू गोरखपुर ब्यूरो राजनारायण ओझा

छताई खजनी!विधायक संत प्रसाद ने सोमवार को खजनी क्षेत्र मे बाढ़ से प्रभावित जमौली गांव पहुंचे,जहाँ 205 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित किया, वितरण के दौरान विधायक ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनी और उनके समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया,विधायक ने बाढ़ पीड़ितों से कहा चिंता की कोई बात नहीं है, संकट की घड़ी में हम आपके साथ हैं,संकट का यह समय जल्द ही खत्म हो जाएगा अगर कोई समस्या होती है तो तुरंत हमें फोन करे,यह प्राकृतिक आपदा है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है,सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का सर्वे करा रही है,उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह संकट की घड़ी में हमेशा उनके साथ हैं,

सोमवार को विधायक संत प्रसाद ने खजनी विधान सभा क्षेत्र के मेरुण्ड गांव जमौली गांव पहुंच कर बाढ़ पीड़ित परिवारों मे बाढ़ राहत सामग्री वितरित कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, विधायक ने जमौली गांव के रामदवन, रामकुमार, विजय कुमार, नागेंद्र, महाजन, जगदीश,शेषनाथ आदि लोगो को खाद्यान्न सामग्री की किटें वितरित किया जिनमें खाद्यान्न सामग्री आटा10किलो,,दाल 3किलो, रिफाडन 1 किलो, हल्दी 250ग्राम,मरचा 250ग्राम, माचिस 1, साबुन दो नग, मोमबत्ती एक पैकेट, लाई 5 किलो, आलू 10 किलो, चावल 10 किलो, बिस्कुट 10 पैकेट आदि शामिल हैं। वितरण के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, ग्राम विकास बैंक अध्यक्ष विनोद शर्मा, सेक्टर संयोजक आरके सिंह,तहसीलदार प्रदुमन पटेल, शत्रुघ्न राय मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *