बारात में शामिल होने गए बुआ के लडके को दबंगों ने पीटा

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर: शाहगंज कोतवाली थाना
क्षेत्र के अर्गूपुर खुर्द गांव में अपने बुआ के लडके की शादी समारोह में शामिल होने गए युवक को मनबढ़ दबंगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर भीड इकट्ठा देख दबंग मौके से फरार हो गए। बरातियों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी राम दुलार विश्वकर्मा के बेटे विनोद विश्वकर्मा की बारात सोमवार की रात क्षेत्र के अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी रजिन्दर विश्वकर्मा के घर आई थी। अपने बुआ के लडके की बारात में शामिल होने पहुंचे क्षेत्र के कोंहडा गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा (24)पुत्र स्व रामबचन विश्वकर्मा की गुरैनी गांव निवासी मनबढो से कहासुनी हो गई जिसकी वजह से मनबढो ने राहुल को भीड भाड से दूर ले जाकर जमकर पिटाई कर दिया। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य बारातियों की भीड़ देखकर दबंग फरार हो गए। इसकी सूचना बरातियों ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर जानकारी हुई है मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *