बालिकाओं को अधिक से अधिक शिक्षित करना ही है महिला सम्मान – डीआईओएस
(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद अयोध्या के पदाधिकारी ने जिला राजकीय पुस्तकालय में कार्यरत एवं अध्यनरत छात्राओं को बैग स्टेशनरी देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर डीआईओएस डॉ पवन कुमार तिवारी ने कहा कि समाज की सभी वर्गों की सभी बालिकाओं को शिक्षित करना ही महिला सम्मान है। संगठन से मांग है कि सभी विद्यालयों में बालिकाओं के लिए स्वच्छ शौचालय शीतल पेयजल विद्यालय की सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए इस अवसर पर जिला मंत्री आलोक तिवारी ने आस्वस्थ किया कि जल्द ही संगठन के पदाधिकारी विद्यालयों का दौरा करेंगे जहां भी बालिकाओं के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था पेयजल की व्यवस्था नहीं है उसके लिए उस विद्यालय को विधायक निधि से बनवाने के लिए शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी से वार्ता की जाएगी संगठन संकल्प लेता है कि जनपद अयोध्या में किसी भी बालिका को शिक्षा से वंचित होने की दशा में संगठन उसकी पूरी शिक्षा व्यवस्था देखेगा इस अवसर पर जिला महानगर अध्यक्ष अनूप पांडे, महानगर मंत्री सत्य प्रकाश, डॉ रंजीत वर्मा, राजेंद्र चतुर्वेदी, अतुल मिश्रा उपस्थित रहे

