रविदास जयंती को लेकर क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में जीयनपुर थाने पर बैठक।
रिपोर्ट (नीतीश जायसवाल ब्यूरो चीफ आजमगढ़ ) 7394832469
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर रविदास जयंती को लेकर आयोजकों के साथ क्षेत्राधिकारी सगड़ी व नायब तहसीलदार ने की बैठक।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पर 5 फरवरी को रविदास जयंती को लेकर शुक्रवार की शाम 5:00 बजे रविदास जयंती के आयोजकों के साथ क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह व नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने की बैठक।
इस दौरान जीयनपुर थाना क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में आयोजक मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को पूर्व में विवाद को चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया वही आयोजकों से रविदास जयंती पर होने वाली समस्या की जानकारी ली। इस दौरान वर्ष 2007 में राजूपट्टी व पारीपट्टी में रास्ते पर टेंट लगाने को लेकर आयोजक व मुस्लिम बच्चों में मारपीट की घटना प्रकाश में आई जिसको लेकर पुलिस को सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया।
वही रविदास जयंती पर निकलने वाले जुलूस व झांकी में निर्धारित फ्रीक्वेंसी पर डीजे बजाने और डीजे पर भद्दे गाने पर डांस करने पर रोक लगाई। इस दौरान रात में होने वाले मंचन कार्यक्रम की जानकारी ली वही किसी भी प्रकार के आयोजन की सूची मांगी बिना सूचना के कोई भी नया कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा और ना ही जुलूस निकाला जाएगा।
इस प्रकार कोई भी जुलूस सामने आने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी वही नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह ने लोगों से कहा कि अपने-अपने रविदास जयंती में वॉलिंटियर तैनात करने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य रूप से ईमिलिया चौकी इंचार्ज मदन गुप्ता,लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह,जिला पंचायत सदस्य अर्जुन कुमार,बसपा विधानसभा अध्यक्ष विमल कुमार,पूर्व प्रधान शिवचरण,बालचंद,बालकिशन सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

