बिहार :राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी आगामी 15 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 तक चार दिवसीय बिहार प्रवास पर रहेंगे।
इस दौरान वे नवादा एवं गया जिलों में आयोजित हिंदू जनसभाओं और संगठन विस्तार बैठकों में भाग लेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रेणु कुशवाहा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर लोहार जी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अश्वनी तेजस जी के अनुमोदन पर तैयार की गई है।
अन्य जिलों में कार्यक्रम का निर्धारण बिहार आगमन पर किया जाएगा।
प्रवास कार्यक्रम का उद्देश्य:
यह प्रवास संगठन के उस संकल्प का हिस्सा है जिसमें “भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना” लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी इस दौरान धर्म रक्षा, नारी सशक्तिकरण, गौ-सेवा, शिक्षा-संस्कार और समाज एकता के मुद्दों पर मार्गदर्शन देंगे। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी रहेंगे साथ
इस प्रवास में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल कुमार जी,
राष्ट्रीय महासचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रेणु कुशवाहा जी,
प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर लोहार जी,
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अश्वनी तेजस जी
सहित बिहार प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा एवं युवा प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष का वक्तव्य:
> “बिहार की भूमि ने सदैव धर्म, ज्ञान और तप का संदेश दिया है।
अब समय है कि हम सब मिलकर सनातन धर्म की इस ज्योति को भारत के प्रत्येक कोने तक पहुँचाएँ।
हमारा लक्ष्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण है — भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना हमारा संकल्प है।”
— हिंदू देव प्रकाश शुक्ला, राष्ट्रीय अध्यक्ष
जय श्रीराम – जय सनातन धर्म – जय हिंदू राष्ट्र
रिपोर्ट — मीडिया प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा

