मीरगंज। जंघई- प्रयागराज रेल खंड पर रविवार रात देर शाम सात बजे एक ट्राली सहित ट्रैकटर के असवां के पास रेल ट्रैक मे फंसने से बडा हादसा होने से बच गया मौके पर पहुची आरपीएफ ने डेढ घंटे मे रुट क्लीयर कराया । तब तक एजेंट पैसेन्जर जंघई स्टेशन पर खडी रही।
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन व बरियारपुर स्टेशन के बीच असवां गाँव के पास रविवार देर शाम एक मिट्टी लादकर ट्रेैक पार कर रहा ट्रैक्टर बीच रेल ट्रैक पर फंस गया ट्रैक पर ट्रैक्टर के फंसने पर ट्रैक्टर ड्राइवर ने टैक्टर को निकाले का प्रयास किया पर नही निकला वह टैक्टर छोड फरार हो गया इसी बीच कुछ ग्रामीणो ने इसकी जानकारी आरपीएफ जंघई को दी तो आरपीएफ इन्सपेकटर हकुम सिह जवानो के साथ मौके पर आठ बजे रात पहुच कर ग्रामीणों की मदद से टैक्टर को नौ बजे बाहर निकाल कर रास्ता साफ कराया इस दौरान एजें पैसेन्जर जंघई स्टेशन पर आधे घंटे खडी रही रेल ट्रैक लगभग डेढ घंटे तक बाघित रहा। आरपीएफ ने ट्रैक्टर को कब्जे मे ले लिया और अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ पैसेन्जर की जान लेना,रेल दुर्घटना का प्रयास करना रेलवे की एरिया मे बिना अनुमति के घुसना की धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है।
आरपीएफ इन्सपेक्टर जंघई हकुम सिह ने बताया टैक्टर कब्जे मे लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

