जौनपुर। सोमवार को अंतिम दिन एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन से पहले बीजेपी ने अपना पत्ता खोल दिया , कमल का पत्ता खुलते ही विपक्षी पार्टियों के साथ बीजेपी के कुछ नेताओ में भी हड़कम्प मच गया । भाजपा ने वर्तमान एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया है । पिछला चुनाव प्रिंशु ने बीएसपी के बैनर तले चुनाव लड़कर बीजेपी प्रत्याशी सतीश सिंह को हराकर चुनाव जीते थे। बीजेपी जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने इस मामले की पुष्टि किया है।
विधान परिषद सदस्य बनने से पहले प्रिंशु करंजाकला ब्लाक प्रमुख रहे है । उनके नाम की घोषणा होते ही तमाम बीजेपी के नेताओं सहित विपक्षी पार्टियों में भी हलचल मची हुई है। विदित हो कि बृजेश सिंह बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी है।

