बी. आर. सी., सिरकोनी में खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का किया गया आयोजन
जौनपुर : विकास खण्ड सिरकोनी में दिनांक शासन के निर्देशानुसार वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 में विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर कराये जाने वाले कार्यों के अन्तर्गत सिरकोनी ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक के सभी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, नोडल शिक्षक संकुल तथा पेयरिंग हेतु चिन्हित किए गए विद्यालयों के प्रधानाध्यापक गण की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई।आज की इस बैठक में क्रमशः अपर्याप्त छात्र संख्या वाले विद्यालयों की पेयरिंग, शैक्षिक सत्र 2025-26 की स्कूल प्रोफाइल, छात्र प्रोफाइल, शिक्षक प्रोफाइल तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य संसाधनों की रिपोर्ट को यू-डायस पोर्टल पर अपलोड करने, डी.बी.टी. कार्य को समय से पूरा करने, वालवाटिका /आंगनवाड़ी में पंजीकृत बच्चों की संख्या का विवरण तैयार करना, विद्यालय की साफ-सफाई, कक्षा-कक्षों के छत की साफ-सफाई, जल-निकास और जल -बहाव की समुचित व्यवस्था करना, विद्यालय के गेट से सभी कक्षा-कक्षों तक पाथ-वे का निर्माण, आपरेशन कायाकल्प सम्बन्धी सभी कार्य पूर्ण करने, शौचालय की साफ-सफाई तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत नामांकन रैली, विद्यालय प्रबंध समिति की समय से बैठक, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन,फल , दूध आदि का वितरण सुनिश्चित करने, विभिन्न अकादमिक गतिविधियों के क्रियान्वयन, स्मार्ट क्लास,आई.सी.टी.लैब व डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना, विद्यालय की पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन, अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण व शिक्षामित्रों के समायोजन व मूल विद्यालय में वापसी, प्रेरणा पोर्टल पर समर कैम्प की गतिविधियों, इको क्लब फार मिशन लाइफ, खेलकूद व अन्य उपकरणों की खरीद की जानकारी आदि को डी.सी.एफ.के माध्यम से प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करना, निपुण भारत मिशन तथा निपुण लक्ष्य सम्प्राप्ति और विद्यालय को शत- प्रतिशत निपुण बनाने आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। आज की बैठक का संचालन तथा कार्यवृत्त की प्रस्तुति नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। आज की इस बैठक में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन क्रमशः मनोज कुमार, विनय कुमार यादव, विक्रांत कुमार जायसवाल, तथा नोडल शिक्षक संकुल क्रमशः लक्ष्मीशंकर,गिरजा शंकर यादव, अविनाश कुमार यादव,शेखर श्रीवास्तव, और प्रधानाध्यापक क्रमशः अरविन्द कुमार सिंह, दिनेश चंद्र यादव, अनिल कुमार कनौजिया, चन्दा देवी, रक्षा सिंह, कृष्णा कुमारी सिंह, कालिंदी जैसल, पुनीता देवी, पूजा आनन्द, सूरज कुमार यादव, पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

