बी एस ई, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा विश्व निवेशक सप्ताह के अंतर्गत निवेशक जागरूकता अभियान शुरू
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विश्व निवेशक सप्ताह के अंतर्गत बीएसई ने श्री रामस्वरूप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट में एमबीए छात्रों के लिए एक सेमिनार आयोजित किया जिसमे छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस सेमिनार के वक्ता बीएसई लिमिटेड के पृथेश सिंह रहे जिन्होंने वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी छात्रों को प्रदान किया ताकि भविष्य में संभावित जोखिम और धोखाधड़ी से बच सकें । स्टॉक मार्केट में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए, निवेश करते समय क्या नही करना चाहिए और अगर आपकी कोई शिकायत है तो उसके निस्तारण के लिए अपनी शिकायत कहां दर्ज कराया जाए इन सभी महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला।
इस सेमिनार का आयोजन डा. ओम प्रकाश जी डायरेक्टर श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी ने कराया। इसके अलावा बीएसई से शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, श्री रामस्वरूप से फैजान जी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

