बुद्ध से कबीर तक की यात्रा का हुआ शुभारंभ

गोरखपुर–बुद्ध एवं कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष संचालित होने वाली बुद्ध से कबीर तक की यात्रा का शुभारंभ प्रति वर्षो की भाति इस वर्ष भी बुद्धा इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलॉजी गीडा गोरखपुर से हुआ। यात्रा के आयोजक गुजरात के पूर्व डीजीपी विनोद कुमार मल्ल व गुजरात के पूर्व अपर मुख्य सचिव श्रीमती अनुराधा मल्ल के नेतृत्व में यात्रा का शुभारंभ हुआ।
यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए विनोद कुमार मल्ल जी ने कहा की यात्रा का उद्देश्य पूर्वांचल की इस पावन तपोभूमि जहां पर महात्मा बुद्ध और संत कबीर दास जी जैसे महान विचारकों का स्थान रहा है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य व कार्यों की खुशबू पूरे देश ही बल्कि पूरे विश्व में इस यात्रा के माध्यम से फैले, यही हम सब का प्रयास है।
कबीर जी एक महान विचारक थे, जो सत्य कहने की हिम्मत रखते थे। जहां उन्होंने हिंदू कुरीतियों और मुस्लिम आडंबर पर सदैव घोर प्रहार किया और वही बुद्ध जी ने विश्व को सदैव शांति का मार्ग दिखाया। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण आदित्य,आदर्श ग्रुप की बैंड प्रस्तुति रही जिसने संगीत की धुनों द्वारा कबीर के विचारों को मनभावन तरीके से प्रस्तुत किया। बुद्धा ग्रुप के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल द्वारा यात्रा का स्वागत किया और अंत में आभार व्यक्त किया।
इस यात्रा में शैलेंद्र कबीर, डॉ अरविंद पांडे, डॉ आशीष सिंह, दीपक पांडे सहित अनेक लोग यात्रा मे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *