खजनी क्षेत्र के किड्स यूनिवर्स स्कूल में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा राष्ट्रीय सचिव व गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मेनन रहे,बैठक के दौरान मुख्य अतिथि अरविंद मेनन ने खजनी मंडल के शक्ति केन्द्र संयोजक व शक्तिकेन्द्र प्रभारी बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया आगामी विधानसभा चुनावों में वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथवार समीक्षा करे और कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ जीतने का मंत्र देते हुए कहा बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है हर बूथ कार्यकर्ता को अपने छूटे मतदाता को मतदाता सूची से जोड़ना है,जनता को मौसमी राजनीतिक दलों से बचने एवं केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों को घर घर जाकर बताने का आह्वान किया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी व संचालन मंडल महामंत्री ब्रजेन्द्र चतुर्वेदी बंटी ने किया।बैठक में खजनी विधायक संत प्रसाद, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया,हरिकेश राम त्रिपाठी, राजाराम कनौजिया, रत्नेश पांडेय, वैभव सिंह,दिनेश पांडेय,उमेश चौरसिया,लेखपाल बेलदार, ठाकुर मिश्रा,अमित राम त्रिपाठी, भोलू तिवारी, रिंकू दुबे, लालमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, विंध्याचल सिंह,गया प्रजापति, प्रेमशंकर मिश्रा व सभी शक्तिकेन्द्र संयोजक व प्रभारी उपस्थित रहे।

