बेखौफ चोरों ने श्याम लाल के घर को खंगाल कर लगभग साढे 22 लाख की किया चोरी

बेखौफ चोरों ने श्याम लाल के घर को खंगाल कर लगभग साढे 22 लाख की किया चोरी
स्थानीय पत्रकार
जौनपुर: थाना गौराबादशाहपुर अंतर्गत जौनपर से आजमगढ़ मुख्य मार्ग से सटे हुए केशवपुर गांव के एक मकान में बेखौफ चोरों ने मकान का टीनशेड उजाड़ कर घर में घुसे और कुछ नगदी सहित साढें 22 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए यह मामला 15 -16 दिसंबर के बीच रात की है जब घना कोहरा पड़ रहा था कोहरे का लाभ लेने में चोरी का कृत्य किया गया जिससे श्याम लाल मौर्य के की सालों की कमाई पर पानी फिर गया और वह तबाह हो गये ।
बता दे की श्यामलाल मौर्य अपने बेटे के यहां परिवार सहित मुंबई चले गए थे पिछले 12 दिसंबर को और मकान में बढ़िया ताला मजबूत जड़कर मकान को बंद करके गए थे मुखबिरी करने वाला व्यक्ति ने किसी अदावत बश जौनपुर पुलिस के नाक के नीचे इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर उ0प्र0पुलिस को खुली चुनौती दे डाला। चोरों ने उक्त मकान में ऐसी अनोखी चोरी को अंजाम दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय है ।और लोग हैरत में भी हैं उखड़ा टीन शेड देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल मुंबई गए भवन स्वामी श्यामलाल मौर्य को दिया जिस पर वह तुरंत आकर थानाध्यक्ष गौरा बादशाहपुर को मौखिक सूचना देते हुए पूरे घटना का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष गौरा बादशाहपुर तत्काल फारेंन्सिक टीम को घटनास्थल पर रवाना किया जहां से रम्बा और अन्य उपकरणों में प्रयोग किए गए हाथ के उंगलियों के निशान फारेन्सिक टीम ने बरामद किया जिसे परीक्षण हेतु उचित कार्यालय को प्रेषित कर दिया गया है मामले में तहरीर देने में विलंब इसलिए हुआ कि भवन स्वामी थे नहीं और सामानो का विस्तृत ब्यौरा उन्हीं के पास था आने पर जानकारी होने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को इत्तला किया और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लिखित तहरीर देते हुए दस्ती रूप से प्रार्थना पत्र देकर थाना अध्यक्ष से इस चोरी का पर्दाफाश कराये जाने के लिए अनुरोध किया है । देखना ये है कि पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार की क्या मदद कर पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *