बोर्ड परीक्षा में परिषदीय अध्यापकों की सुदूर ब्लाकों में ड्यूटी पूर्णतः अनुचित

बोर्ड परीक्षा 2022 में जनपद के 6000 से अधिक़ अध्यापक/अध्यापिकाओं की ड्यूटी सुदूर ब्लाकों में लगाने के विरोध में आज जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जनपदीय प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवम जिला विद्यालय निरीक्षक से मिलकर इस सम्बंध में ज्ञापन सौंपकर पुरजोर आपत्ति जताई,वार्ता के क्रम में जनपदीय अध्यक्ष द्वारा आपत्ति दर्ज करायी गयी कि अध्यापक/अध्यापिकाओं का उनके विद्यालय से 70-80 किलोमीटर दूर बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगा दी गयी है,जबकि परिषदीय विद्यालयों में 23 मार्च से परीक्षा प्रस्तावित है,और तो और एक ही विद्यालय से सारे अध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गयी है,जो पूर्णतः मानक और व्यवहारिकता के खिलाफ है,
अतः संघ यह मांग करता है कि पूर्व की तरह खण्ड शिक्षा अधिकारियों की संस्तुति के आधार पर कार्यरत ब्लाकों में ही बोर्ड परीक्षा ड्यूटी लगाई जाए,
जनपदीय प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री सतीश पाठक,जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह,जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह,जिला संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल,मड़ियाहूं ब्लाक अध्यक्ष विशाल सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *