बौद्धिक एवं श्रवण दिव्यांग बच्चे बाल दिवस पर हर्षोल्लास में डूबे

बौद्धिक एवं श्रवण दिव्यांग बच्चे बाल दिवस पर हर्षोल्लास में डूबे

लखनऊ – चेतना संस्थान, अलीगंज में बाल दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बौद्धिक एवं श्रवण दिव्यांग बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानवाधिकार जनसेवा परिषद व ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा तथा संस्था के सचिव दिनेश प्रताप सिंह का स्वागत बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से किया। उनकी प्रस्तुति ने सभी उपस्थितजनों का हृदय जीत लिया।

बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न फ्री स्टॉल्स लगाए गए, जिनमें खेल और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ शामिल थीं। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इनका आनंद लिया। मेले में बच्चों द्वारा निर्मित उत्पाद डस्टर, नेपकिन, सुगन्धित मोमबत्ती, आटा, बेसन, पेपर कटोरी आदि विक्रय हेतु प्रदर्शित किए गए।
मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, आशा सिंह व शालिनी श्रीवास्तव के कर कमलों से बच्चों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्थान की इतिका मिश्रा, शुभांगी, फ्रीना, राहुल, शिवा, उदय, शवि आदि बच्चों ने कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।

मुख्य अतिथि एवं सचिव ने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में चेतना संस्थान की प्रधानाचार्या मीना तिवारी, निरुपमा सिंह व अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

निरुपमा सिंह
संयोजक
चेतना संस्थान, अलीगंज, लखनऊ
मोबाइल – 7388529999

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *