ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा शक्ति विहार कालोनी अयोध्या द्वारा मनाया गया शिव जयंती समारोह

अयोध्या (डीकेयू लाईव ब्यूरो सुरेन्द्र कुमार): ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित महाशिवरात्रि पर्व पर स्थानीय शाखा शक्ति विहार कॉलोनी एवं तिरुपति होटल अयोध्या में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें आश्रम की संचालिका बीके अलका बहन एवं बीके मुकेश भाई ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। बीके अलका बहन ने शिवरात्रि के महत्व को समझाते हुए कहा कि हम जो पांच पदार्थ परमात्मा शिव को अर्पित करते हैं हम उसके आध्यात्मिक रहस्य को जानकर अब शिव पिता पर हम अपने अंदर की कमी कमजोरियों बुराइयों को भगवान पर अर्पित करें, शिव परमात्मा से अपने मन का सच्चा नाता जोड़ कर अपने मन के बुराई रूपी अहंकार को खत्म करें, तथा बीके अलका बहन ने सभी से बुराई त्यागने का लिखित संकल्प पत्र लिखा कर शिव परमात्मा को अर्पित कराया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या शिव मंदिर नया घाट तुलसी उद्यान के महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने अपना आश्वासन दिया एवं शिव आरती करके कार्यक्रम संपन्न कराया साथ ही श्री राम नाम का जाप भी कराया और शिवरात्रि पर संबोधन भी किया कि शिव भगवान किसी भी रूप में सब के भक्ति भाव को स्वीकार करते हैं।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला जज जनपद बस्ती चंद्रशीला बहन व तिरुपति होटल के कृष्ण कपूर सामाजिक कार्यकर्ता भाटी बहन, अनिता बहन एवं समस्त ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय परिवार सम्मिलित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम बीके मुकेश भाई एवं जिला जज बस्ती चंद्रशिला बहन, कृष्ण कपूर भाई व अन्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से किया गया जिसकी अयोध्या की जनता में काफी चर्चा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *