मृत्युंजय प्रताप सिंह
लखनऊ। ओम ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सोमवार 27 फरबरी को यूपी प्रेस क्लब में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी के शहीद दिवस के अवसर पर श्रंद्धाजली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नम्रता पाठक पत्नी बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस०एस० उपाध्याय पूर्व न्यायाधीश एंव विधिक परामर्शदाता मा० राज्यपाल, उ०प्र० लखनऊ द्वारा किया गया। इस दौरान नम्रता पाठक ने कहा कि ब्राह्मण छल के लिए नही बल के लिए जाने जाते है । इस दौरान ओम ब्राम्हण महासभा के अध्यक्ष धनंजय दिवेदी ने सुभाष मिश्र को महासभा का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान एमएलसी पवन सिंह चौहान,अजय त्रिपाठी, कर्नल दया शंकर दुबे, अशोक पाण्डेय, दीपक त्रिपाठी, मनोज मिश्रा,सीमा मिश्रा, किरण शर्मा और रचना तिवारी के साथ प्रदेश भर से आये पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

