ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया

ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

मोहनलालगंज। भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत डेवरिया और भरसावा में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी उपस्थित रहे।साथ में प्रधान डेवरिया प्रेम यादव , प्रधान भरसवा हरिनाम यादव , बालेंद्र तिवारी , सचिव डी पी सिंह, विनोद साहू उपस्थित रहे और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। 22 जनवरी को हो रहे भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में सभी को अपने-अपने घरों में तथा अपने आसपास मंदिरों पर दीपक जलाकर पूजा अर्चना करने के लिए कहा और सभी को प्रशस्ति पत्र वितरित किया और भरसाव में बच्चो के स्वच्छ पानी पीने के लिए एक अपनी क्षेत्र पंचायत निधि से वॉटर कूलर लगाए जाने के लिए आश्वासन दिया। सिसेड़ी में एक बीस लाख की रोड को बनाने के लिए घोषणा की और बच्चे का अन्नप्राशन कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *