ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला विंदेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला विंदेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग 2024-25 के अंतर्गत खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता- विकास खण्ड मोहनलालगंज का आयोजन आज़ाद मैदान कनकहा में किया गया । मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज ओमप्रकाश शुक्ला विंदेश्वरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की और खण्ड विकास अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी सराहना की।

क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द अधिकारी राहुल सिंह की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समन्वयक के रूप में विकास खण्ड के सभी शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशकों एवं पूर्व सैनिक अजीत कुमार प्रबन्धक ए एस डिफेन्स अकैडमी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अद्वितीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *