ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।सोमवार को सहादतगंज ओवरब्रिज के समीप महिंद्रा शोरूम के सामने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।भगवा रंग से सजे मंच पर घंटा-घड़ियाल की गूंज,शंखनाद तथा बटुक ब्राह्मणों के स्वस्ति वाचन के बीच आध्यात्मिक वातावरण में प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया।महानगर की सीमा में प्रवेश करते ही हजारों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।डीजे पर बजते भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय और ऊर्जावान हो उठा।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन संगठनात्मक एकता और शक्ति का सशक्त प्रदर्शन साबित हुआ।

