भदोही:अमर शहीद झूरी सिंह के बलिदान को किया गया याद
देश की उपासना ब्यूरो
आज दिनांक 1/11/2025 को अमर शहीद झूरी सिंह स्मारक स्थल परऊपुर में शहीद झूरी सिंह के बलिदान दिवस पर शहीद झूरी सिंह को याद किया गया
उनके इतिहास की चर्चा करते हुए शहीद झूरी सिंह के प्रपौत्र डॉ रामेश्वर सिंह ने बताया कि आजादी की प्रथम क्रांति 1857 में जहां एक ओर रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहब, तात्या टोपे, मंगल पांडे, कुंवर सिंह ने क्रांति की अलख जागयी थी वहीं भदोही से अमर शहीद झूरी सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का ऐलान किया था एवं अंग्रेज मजिस्ट्रेट विलियन रिचर्ड म्योर, ए.के कैश एवं एके जान का सर कलम कर दिया था अंत में धोखे से शहीद झूरी सिंह को गिरफ्तार कर 1 नवंबर 1858 को उजर नाल विंध्याचल में फांसी दे दी गई थी
उक्त अवसर पर सुरियावा पीस काटेज विद्यालय के 1000 छात्रों एवं अध्यापकों ने भाग लिया और शाहीद झूूरी सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया
मौके पर छात्रों के अलावा प्रधानाचार्य नीरज दुबे राहुल उपाध्याय राजमणि पाल ज्योति मौर्य शगुफा बानो गुलबसा संजू सरोज जटाशंकर मौर्य नितेश उपाध्याय राघवेंद्र सिंह राजेश पाठक आदि लोग रहे

