भरत मिलाप शोभा यात्रा निकाली गई
हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)
श्रीरामलीला मेला पठकाना, शाहाबाद की भव्य भरत मिलाप शोभायात्रा नगर के निर्धारित मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा का श्रद्धालुओ ने जहां जगह जगह जोरदार स्वागत किया, वहीं भारी पुष्प बर्षा कर प्रसन्नता जताई। सड़कों से लेकर चबूतरों छतों, छज्जोँ से महिलाओं ने भारी पुष्प बर्षा कर स्वागत सत्कार,पूजा अर्चना करते हुए मंगल गीत गाए। हर्षाए दर्शकों ने
भरत मिलाप शोभायात्रा पर खूब रुपए वर्षाए। नृत्यांगाओं के नृत्य पर नटखट नवयुवक एक ओर नजर टिकाए थे तो दूसरी ओर बहुत से नर नारी नयनाभिराम राम को निहार रहे थे, संपूर्ण शोभायात्रा का आभामंडल अयोध्या धाम की तरह अद्वितीय था। लगातार बज रही रामधुन नगर में राममय वातावरण बना रही थी। दर्जनों झांकियों तथा बैंड बाजों समेत संपूर्ण शोभायात्रा आकर्षण का केन्द्र बनी रही। रंग बिरंगी रोशनी में गणेश, गरुड़, गोवर्धन, केदार धाम, वैष्णों देवी दरबार, राम दरबार, निषादराज, पंचमुखी हनुमान, शिव, पार्वती, कच्छ अवतार, मच्छ अवतार, कल्कि अवतार, विराट रुप, मां काली, भारत माता एवं अमर सपूतों समेत कई दर्जन झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही। शोभायात्रा में भीड़ समेत बच्चों के बीच से निकल गए तमाम वाहन जो समिति के स्वयं सेवकों द्वारा मना करने पर भी नहीं माने। पुलिस ड्यूटी पर रही तैनात और लगातार चक्कर लगाती रही। शोभा यात्रा का शुभारंभ डॉ0 मुरारीलाल गुप्ता ने आरती पूजन करके नगर पालिका के सामने से किया और उसके बाद शोभायात्रा बाला जी मन्दिर पर भरत मिलाप के बाद सरदारगंज पुलिस चौकी से विदा हो गई। शोभयात्रा में अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू, मीडिया प्रभारी ओमदेव दीक्षित, संरक्षक डॉ0मुरारी लाल गुप्ता, अनमोल गुप्ता, अनुराग मिश्रा मधुप, , ऋषि मिश्रा एवँ आशीष मोहन तिवारी, गोपाल त्रिपाठी, मोनू मिश्र, दीपक मिश्र , मुकेश अवस्थी, मृदुल अवस्थी, सर्वेश मिश्रा, दिलीप मिश्र, मनोविनोद अवस्थी, अक्षत मिश्रा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, अरुण अग्निहोत्री, योगेश अरोड़ा, समेत सम्पूर्ण समिति के स्वयं सेवकों आदि का योगदान सराहनीय रहा।

