-भाजपा अवध क्षेत्र के स्थापना दिपस में लिया 400 पार का संकल्प-
-भाजपा ही युवाओं की आकाक्षांओं को पूरा कर सकती है-कमलेश मिश्र
-400 पार के संकल्प के साथ मोदी की हैट्रिक बनाना हमारा लक्ष्य-राजीव मिश्रा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ. अवध क्षेत्र कार्यालय पर धूमधाम व उल्लासपूर्वक मनाये गये भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 400 पार के साथ प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया। भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने पार्टी का ध्वज फहराया। साथ ही पं0 दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यापर्ण कर उपस्थित सभी को भाजपा के स्थापना दिवस की शुभकामनाये प्रदान की।
इस अवसर क्षेत्रीय अभियान के संयोजक व भाजपा अवध प्रांत के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, अल्प संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो0 नईम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेन्द्र ,अमित गुप्ता, महामत्रंी विजय प्रताप सिंह, कोशाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव , अल्पसख्ं यक मोर्चा के अध्यक्ष मो0 नईम जी, संयोजक सोशल मीडिया मनाज त्रिवेदी जी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि करोडों कार्यकर्ताओं के त्याग एव ं तप से भाजपा आज 140 कराडे ़ देशवासियांे की अकांक्षाआंे एव ं सपनांे का प्रतीक बन गई है। साथ ही केवल भाजपा ही देश के युवाओं की आकाक्षांओं को पूरा कर सकती है।
वही उपाध्यक्ष अवध प्रांत राजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि हमारा लक्ष्य 400 पार के साथ मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। साथ ही देश को विकसित बनाने के लक्ष्य को पूरा करना है ।
स्थापना दिवस कार्यक्रम का सफल संचालन आयुश बाजपेयी संयोजक सोशल मीडिया अवध ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पदाधिकारीयांे, मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताआंे ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

