अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इस दौरान पूरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह व बीकापुर विधायक प्रतिनिधि डा अमित सिंह चौहान से संगठनात्मक स्थिति व वर्तमान राजनैतिक माहौल पर चर्चा की। अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना सकारात्मक योगदान देने हेतु उन्होने निर्देश भी दिया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि संवाद, सम्पर्क व प्रवास के द्वारा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करता है। भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित होता है। कोविड-19 के कालखंड के दौरान जिस प्रकार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान का जोखिम लेकर जरुरतमंदों की सेवा की इसकी सराहना आज भी समाज के बीच होती है। पूरा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने बताया कि रामनगरी अयोध्या से सटे पूरा ब्लाक को आदर्श ब्लाक के रुप में परिवर्तित करने के विषय पर चर्चा हुई। एक बेहतर प्लान के साथ ब्लाक को विकास की राह पर गतिशील करने की पूरा कार्ययोजना तैयार है। इसी कार्ययोजना की जानकारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को दी गयी।अयोध्या विधानसभा में आने वाले इस ब्लाक के प्रमुख के शपथ ग्रहण में वह मुख्य अतिथि थे। इस दौरान इस ब्लाक को आदर्श बनाने की उन्होने विशेष तौर अपनी इच्छा जाहिर की थी। पूरा ब्लाक में जनता से संवाद व जनसुनवाई को प्रमुखता दी जा रही है।इस दौरान भाजपा नेता शिवमंगल यादव भी मौजूद रहे।

