भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने किया हिंदी गीत “अलख जगाओ मिलकर सारे हमको देश जगाना हैं” के पोस्टर का विमोचन

बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान पर आधारित हैं यह गीत

लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) -: देश की उपासना

बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान पर आधारित हिंदी गीत “अलख जगाओ मिलकर सारे हमको देश जगाना हैं” के पोस्टर का विमोचन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के सानिध्य में किया गया। यह जानकारी देते हुए अभियान के सह-संयोजक आकाश झुरिया ने बताया कि अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा के मार्गदर्शन में यह गीत कवयित्री डॉक्टर निरुपमा उपाध्याय के द्वारा लिखा गया है जबकि म्यूजिक मुंबई के कमल राणा द्वारा दिया गया है एवं सिंगर कंपोज़र रोनी 7 हेमंत शर्मा के द्वारा गाया गया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह प्रयास वाकई सराहनीय हैं एवं यह गीत समाज में नई अलख जगाने का कार्य करेगा। इस दौरान बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के सदस्य विनीत सोनी सहित टीम के अन्य सदस्य महानुभाव उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *