भाजपा सरकार व्यापारियों को अपना दुश्मन मानती हैं:उषा

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे है ।उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत के साथ जनता को लुभाने में जुट गए है।समाजवादी पार्टी की उमीदवार उषा जयसवाल ने प्रचार मे झोकी पूरी ताकत लगा दिया है।उन्होंने पानदरीबा, अबीरगंढ भडारी समेत अन्य जगहों पर घर घर जाकर जनता से संवाद किया।जनता से बात करते हुए कहा जिस तरह 20 वर्ष से एक ही परिवार का कब्जा इस नगरपालिका में रहा है नगरपालिका के क्षेत्र में कोई ऐसा विकास नहीं हुआ उनका पूरा ध्यान जनता पर न रहकर व्यतिगत विकास की तरफ रहा । वे अपने आप को व्यापारी वर्ग का नेता भी मानते हैं लेकिन जब व्यापारी के ऊपर अत्याचार हो रहा था तब वो कभी भी व्यापारी के हित मे सड़क पर नहीं दिखाई पड़ें । व्यापारी प्रताड़ित होता रहा मगर वह अपने कमरे में ऐसी में आराम से सोते रहे । व्यापारी के हक अधिकार के लिए सिर्फ समाजवादी पार्टी ही हमेशा आगे आकर लड़ने का काम किया है और करती रहेगी। भाजपा सरकार तो व्यापारियों को अपना दुश्मन मानती हैं कोई दुश्मन को भी इतना प्रताड़ित नहीं करेगा जितना भाजपा सरकार ने व्यापारियों को प्रताड़ित किया है आज हमारा व्यापारी वर्ग जागा हुआ है और व्यापार मंडल का जिस तरह समर्थन समाजवादी पार्टी को मिल रहा है व्यापारी खुलकर समाजवादी पार्टी का साथ दे रहा है। समाजवादी पार्टी का इस बार नगरपालिका का अध्यक्ष बनेगा समाजवादी पार्टी ने जिस तरह एक एक कार्यकर्ता को टिकट देकर आम जनमानस में संदेश दिया है कि हर छोटे-बड़े का सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में है आज समाजवादी पार्टी के जितने भी नेता कार्यकर्ता है जितनी मेहनत से इस चुनाव में लगे हैं निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी की विजय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *