भारतीय एकता समिति ने गरम कपड़े,कम्बल, दरी, चादर इत्यादि वितरित किए
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भारतीय एकता समिति एक सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संगठन है जो कि निरन्तर समय-समय पर जनहित में ,सामाजिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा, पर्यावरण ,जन जागरूकता जैसे कई कार्यक्रम करती आ रही है ।
भारतीय एकता समिति हर वर्ष शीतकालीन माह में ऊनी कपड़ो का वितरण करती आ रही है। इसी क्रम में भारतीय एकता समिति ने इस वर्ष भी शीतकालीन के इस मौसम में गरीब, अहसाय, जरूरमंद, सड़क किनारे बैठे रहते है लोगों को गरम कपडे ,ओढने के कम्बल, बिछाने के लिए दरी, चादर इत्यादि वितरित किये, इस पुनीत कार्य में जिन लोगो का सहयोग प्राप्त हुआ ,अध्यक्ष रविन्द सिह बिष्ट, महासचिव हेमवंत सिह “हेमन्त”, पूर्व राज्यमंत्री योगेश तिवारी, खरिका वार्ड अध्यक्षा तेलीबाग जानकी अधिकारी, समिति के सांस्क ृतिक सचिव बलवंत वाणंगी, सह कोषाध्यक्ष हरपाल गड़िया,रीमा वाणंगी, राजकुमार, शोभा बोरा, हेमा वांणगी, बीना गड़िया, अल्पना मेहरोत्रा, गोविन्द बिष्ट, असवाल दंम्पति,जयश्री सिह, सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

