भारत रक्षा दल नगर इकाई जीयनपुर ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चेयरमैन को सौंपा ज्ञापन।
रिपोर्ट नीतीश जायसवाल ब्यूरो चीफ आजमगढ़
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर भारत रक्षा दल नगर इकाई द्वारा आज नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चेयरमैन हरिशंकर यादव को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उन्होंने नालियों में जलजमाव के चलते बीमारियों के फैलने की आशंका को व्यक्त किया, और कहा कि नालियों की साफ-सफाई के साथ छिड़काव की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा संगठन ने अन्य मांगों को भी चेयरमैन के सामने रखा।
जिस पर चेयरमैन हरिशंकर यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि समस्याओं के निस्तारण का मैं पूरा प्रयास करूंगा। कुछ समस्याएं ऐसी भी है जो पैसों के अभाव में नहीं हो पा रही है। शासन से अभी पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते नगर में समस्याएं बनी हुई है बहुत जल्द इन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
इस मौके पर मदन शर्मा हाजी अनवर अहमद भीम सोनकर आसिफ नूर प्रमोद श्रीवास्तव विवेक प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे


