भारी बारिश के चलते नेपाल में दो लोगों की मौत और 11 लापता, दारचुला में भूस्खलन

नेपाल में लगातार हो रही बारिश यहां के लोगों के लिए आफत बन गई है। तेज बारिश के चलते यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण यहां अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 11 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया, शनिवार तड़के दारचुला जिले में भूस्खलन हुआ। इस घटना में कई घर बह गए।

धारचूला में फटा बादल 
नेपाल के धारचूला में बादल फटने की खबर है। इससे चारों ओर तबाही ही तबाही का मंजर है। जानकारी के मुताबिक, बाढ़ के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा है वहीं कई मवेशी भी बाढ़ के पानी में बह गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *