भ्रष्टाचार;घूस लेने में एआईजी स्टांप निलंबित, आपरेटर को किया गया बर्खास्त
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
लखनऊ – राज्य सरकार ने शामली में सहायक महानिरीक्षक निबंधक (एआईजी) रविंद्र मेहता व कंप्यूटर ऑपरेटर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर एआईजी को निलंबित कर दिया है और संविदा पर रखे गए आपरेटर की सेवा समाप्त कर दी गई है।
स्टांप तथा पंजीयन राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को शत-प्रतिशत लागू करने की बात दोहराते हुए कहा है कि सरकार जनता के हित से कोई समझौता नहीं करेगी। रविंद्र मेहता सहायक महानिरीक्षक निबंधक शामली और अश्विनी कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर सेवा प्रदाता को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।

