भ्रष्टाचार और घोटाले के विरुद्ध 1677 दिनों से सत्याग्रह जारी

भ्रष्टाचार और घोटाले के विरुद्ध 1677 दिनों से सत्याग्रह जारी

जौनपुर 13 मार्च 2026। जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन शुक्रवार को 1677वें दिन भी जारी रहा। आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है। यशवन्त कुमार गुप्त ने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई। इस अवसर पर नन्दलाल रावत, राम बहाल यादव, आदित्य नारायण शर्मा, उदय प्रताप सिंह, राजितराम यादव, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, राम आसरे विश्वकर्मा, विजय प्रताप सिंह, अमरेश कुमार पाण्डेय अधिवक्ता सहित दर्जनों समर्थकों ने उपस्थित होकर आन्दोलन को अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *