मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दी भाजपा कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दी भाजपा कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

रायबरेली। प्रत्येक वर्ष की भांति जनपद रायबरेली के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने और सभी पार्टी जनों को शुभकामनाएं देने हेतु जिला पंचायत के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर सम्मानित पार्टीजनों का स्वागत सम्मान किया गया। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार के साथ भोजन करना यह हमारी भारतीय संस्कार संस्कृति का हिस्सा है। इससे हम संगठित व मजबूत होते हैं और अपने दल के लिए संघर्ष करने की क्षमता बढ़ती है। कोई भी परिस्थितियां आए हम एक रहेंगे यही इस नव वर्ष का संकल्प होना चाहिए। मैं भरोसा दिलाता हूं कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विनम्रता से सेवा और सहयोग करता रहूंगा, द्वेष और भेदभाव से रहित राजनीति एवं विनम्रता से की गई सेवा कभी निष्फल नहीं जाती है। मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को रायबरेली जनपद के भाजपा के कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिनके आशीर्वाद और सहयोग से हम रायबरेली वासियों की सेवा करने में सफल हो पा रहे हैं, सबको नववर्ष की बधाई दी।

इस अवसर पर बुद्धिलाल पासी जिला अध्यक्ष भाजपा, रंजना चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत, सुशील शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष, पशुपति शंकर बाजपेयी पूर्व अध्यक्ष, आरबी सिंह पूर्व अध्यक्ष, अजय त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष, दिलीप यादव क्षेत्रीय मंत्री भाजपा/पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दाढ़ी पूर्व प्रदेश संयोजक श्रम प्रकोष्ठ, विनोद बाजपेयी विधानसभा प्रभारी, अनुभव कक्कड़ पूर्व डायरेक्टर उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव, अंजलि मौर्य पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूर्णिमा श्रीवास्तव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, सुधा अवस्थी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, कमलेश चौधरी जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, विजय सोनकर जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, मारुति मिश्रा महामंत्री भाजपा शरद सिंह महामंत्री दिनेश त्रिपाठी महामंत्री जय तलरेजा जिला उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह उपाध्यक्ष दलबहादुर सिंह उपाध्यक्ष/प्रमुख, अनीता श्रीवास्तव, प्रेम मिश्रा, राहुलदेव सिंह, रवींद्र सिंह, मुकेश गुप्ता अमन सिंह दउवा प्रमुख बछरावां, विशाल सिंह प्रमुख, ब्रजेश गौड़ चैयरमैन, शिवेंद्र रामजी चैयरमैन, विनोद कौशल चैयरमैन एवं नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *