मकाऊ में डॉ. एस.पी. सिंह को आइकंस ऑफ हिंदुस्तान अवार्ड

मकाऊ में डॉ. एस.पी. सिंह को आइकंस ऑफ हिंदुस्तान अवार्ड

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।मकाऊ में 21 फरवरी 2025 को आयोजित एक भव्य समारोह में डॉ. एस. पी. सिंह, सांसद एवं लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज के चेयरमैन, को प्रतिष्ठित ‘आइकॉन्स ऑफ हिंदुस्तान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके शिक्षा, समाज और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

उनकी ओर से यह सम्मान पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की मुख्य प्रशासिका कांति सिंह ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उनके नेतृत्व और शिक्षण क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की।

यह पुरस्कार न केवल लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान भी है। डॉ. एस. पी. सिंह ने अपने संकल्प और प्रतिबद्धता से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।

उनका यह सम्मान भारतीय शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने और वैश्विक मंच पर इसे पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे एल.पी.एस. परिवार ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया तथा उनके नेतृत्व में शिक्षा के नए आयाम स्थापित करने के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *