मतगणना स्थल पर ईवीएम मशीन लेकर जाते समय बस गढ्ढे में पलटी। चालक घायल

बस पलटनें से चालक गम्भीर रूप से घायल

मतगणना स्थल पर ईवीएम मशीन को जमा करने जा रही बस खंदक मे पलटी

बस चालक घायल, बाल बचे अर्धसैनिक बल

जौनपुर।

विधानसभा चुनाव मे लगे एक बस शाम पोलिंग बूथ से ईवीएम मशीन तथा अर्धसैनिक बल को लेकर वापस लौट रही अचानक खंदक में पलटी, मौके पर सराय ख्वाजा थाना प्रभारी ने पहुंचकर मोर्चा संभाला,

जानकारी के अनुसार गैडैला पोलिंग बूथ से शाम मतदान समाप्त होने के बाद ड्यूटी में लगी बस ईवीएम मशीन व अर्धसैनिक बल को लेकर मतगणना स्थल से रवाना हुई थी। जब वह कोठवार-जंगीपुर खुर्द मार्ग पर स्थित गडैला गांव में बने पुल के पास पहुंची ही थी तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में बस खंदक में जा पलटी, बस पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और मदद के लिए दौड़ पड़े, बस चालक की हालत बिगड़ते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायख्वाजा थाना प्रभारी देवानंद को दी और डायल 108 आपातकालीन एंबुलेंस बुलाकर चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने मोर्चा संभालते हुए ईवीएम मशीन को कब्जे में ले लिया तथा दूसरे वाहन की व्यवस्था कर लोगों को सुरक्षित मतगणना स्थल पर पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *